ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिसशिप के लिए 3047 पदों पर भर्तियां घोषित की हैं। यह भर्ती 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में पद उपलब्ध
देश के अलग-अलग 24 ONGC वर्क सेंटर्स में ये पद भरे जाएंगे। नॉर्थन सेक्टर में देहरादून, दिल्ली और जोधपुर सहित 191 पद हैं। मुंबई सेक्टर में गोवा, हजिरा और पनवेल आदि स्थानों पर 482 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पश्चिमी क्षेत्र में अहमदाबाद, अंकलेश्वर और मेहसाना में 1166 पद उपलब्ध हैं।
यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए हैं जिनके पास काम का अनुभव नहीं है। यह नियमित नौकरी नहीं बल्कि 12 महीने की प्रशिक्षण अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप है।
योग्यता और चयन प्रक्रिया
ONGC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। 10वीं पास, आईटीआई ट्रेड्स, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स विभिन्न पदों के लिए योग्य हैं। उदाहरण के तौर पर, लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है, जबकि कई तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए डिप्लोमा या ग्रेजुएशन अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया में आवेदन जांच, एलिजिबिलिटी वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट पर आधारित शॉर्टलिस्टिंग शामिल है। सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट के बाद चयनित पदार्थियों को ईमेल द्वारा जानकारी दी जाएगी।
स्टाइपेंड भी पद के आधार पर अलग-अलग है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300/- रुपये, तीन साल के डिप्लोमा धारकों को 10,900/- रुपये और ट्रेड अप्रेंटिस को 8200 से 10,560 रुपये महीने तक स्टाइपेंड मिलेगा। इसका उद्देश्य ट्रेनिंग के दौरान आर्थिक समर्थन देना है।
अभ्यर्थी NATS पोर्टल पर जाकर अपने पसंदीदा ट्रेड और वर्क सेंटर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक विवरण सही भरना जरूरी है।
ONGC की यह पहल युवाओं को सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप का अवसर प्रदान करती है जिससे वे व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना करियर शुरू कर सकें। इस प्रकार के अवसर युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन में मददगार साबित होते हैं।
समय रहते आवेदन कर इस मौके का फायदा उठाया जा सकता है। ONGC अप्रेंटिसशिप 2026 उन लोगों के लिए बेहतर शुरुआत साबित हो सकती है जो पहली बार औद्योगिक प्रशिक्षण लेना चाहते हैं।








