आनंद मेले के माध्यम से घर बैठे व्यवसाय करने वाली बहनों को मिला बड़ा मंच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आनंद मेले के माध्यम से घर बैठे व्यवसाय करने वाली बहनों को मिला बड़ा मंच

इंदौर। गुरुदेव प्रवीण ऋषि जी महाराज साहब के संयमी दिवस के पावन उपलक्ष्य में ‘आनंद मेले’ का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला विशेष रूप से उन महिलाओं को समर्पित रहा, जो घर पर रहकर अपना लघु व्यवसाय संचालित कर रही हैं। उन्हें एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में करीब 60 स्टाल लगाए गए, जिनके माध्यम से अनेक बहनों ने अपनी प्रतिभा और उत्पादों का प्रदर्शन कर लाभ प्राप्त किया।

अतिथियों ने सराहा, निरंतर आयोजन की दी प्रेरणा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान सतीश जी जैन, डॉक्टर विजय जी छजलानी, श्रीमान विजय जी मेहता, महेश जी डाकोलिया, अतुलराजजी कोठारी और दीपक जी भटेवरा उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं और इसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखने के लिए आयोजकों को प्रेरित किया।

संस्थापकों ने दी मंगल भावनाएं

संस्थापक अध्यक्ष सुनीता जी छजलानी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सभी सहभागी बहनों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगल भावनाएं व्यक्त कीं। वहीं, अध्यक्ष शोभना जी कोठारी ने बताया कि इस मेले का मुख्य ध्येय सभी महिलाओं के कार्यों को पहचान दिलाना और उनके व्यवसाय में सहयोग करना है, ताकि वे आर्थिक रूप से और सुदृढ़ हो सकें।

कुशल संचालन और आभार प्रदर्शन

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री स्नेहा कटारिया द्वारा किया गया। आयोजन के अंत में सचिव आभा तातेड़, शेफाली झेलावत और शोभना कोठारी ने आए हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रदर्शित किया।

खबर पर नजर परिवार

शैलेंद्र श्रीमाल, खुशी श्रीमाल

कान की मशीन के लिए संपर्क करें: www.hearingcareaid.in

 

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें