शिमला, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शारदीय नवरात्र के दौरान सचिवालय स्थित नवनिर्मित ईलर्जली फेज-दो भवन में अपने नए कार्यालय से कामकाज शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री का नया कार्यालय तैयार हो चुका है और भवन में अंतिम स्तर की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नए कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रशासनिक कामकाज के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। नए कार्यालय की तैयारियों और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण गतिविधियों की स्थिति देखी और कार्यालय संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। ईलर्जली फेज-दो भवन में मुख्यमंत्री कार्यालय के