![]()
इंदौर। त्योहारों के इस मौसम में शहर के बाज़ारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ के बीच सेंट्रल कोतवाली के आसपास के व्यस्त बाज़ार क्षेत्र में इंदौर पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। क्षेत्र में लोग गलत पार्किंग कर रहे हैं, उससे अव्यवस्था हो रही है — सड़क किनारे और बाज़ार के बीचों-बीच खड़े दोपहिया वाहनों से आवागमन बाधित हो रहा था और राहगीरों को निकलने में दिक्कत आ रही थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे और गलत तरीके से खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश भी दी कि त्योहारों के समय बाज़ार में भीड़ अधिक रहती है, ऐसे में वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी को परेशानी न हो।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने खबर पर नजर से बातचीत में बताया कि त्योहारों के मौके पर बाज़ार क्षेत्र में भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गलत पार्किंग से जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनती है, इसी को लेकर क्षेत्र में चालानी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे सहयोग करें और अपने वाहन सही स्थान पर ही पार्क करें, ताकि त्योहारों के इस समय में बाज़ार की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारी और आम नागरिकों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता का माहौल है। खबर पर नजर की टीम मौके पर मौजूद रही और पूरी कार्रवाई को कैमरे में कैद किया।
#khabarparnazar #shailendrashrimal #खबरपरनजर #शैलेंद्रश्रीमाल #Indore #इंदौर #IndorePolice #चालान #पार्किंग #TrafficPolice #indorenews
📢 सूचना: आप अपनी खबर या अपने व्यापार का प्रमोशन करवाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें — 9300017002। आपकी हर समस्या का हल हम करेंगे। आपकी दी हुई खबर/जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और प्रॉपर व्यक्तियों तक आपकी खबर पहुंचाई जाएगी। प्रसारित करने के लिए अपनी समस्या और तकलीफ हमें मैसेज/WhatsApp पर भेज सकते हैं।
खबर पर नजर को देखते रहिए, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट जरूर करें।
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल — खबर पर नजर, www.kpnindia.in
संपर्क: 9300017007 / 9300041604 / 07313532111
कान की मशीन के लिए संपर्क करें: 9300017002, www.hearingcareaid.in


