इंदौर: रक्षक ही बना भक्षक? कालका माता मंदिर का पुजारी राहुल यादव पत्नी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर: रक्षक ही बना भक्षक? कालका माता मंदिर का पुजारी राहुल यादव पत्नी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार
जहर की बात छिपाई, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप; शादी के 1 साल के भीतर ही उजड़ गई दुनिया
इंदौर | खबर पर नजर डेस्क
इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में आस्था के केंद्र कालका माता मंदिर के पुजारी राहुल यादव की काली करतूत सामने आई है। पुलिस ने पुजारी को अपनी ही पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। शनिवार रात विजयनगर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
अस्पताल में बोला झूठ, पीएम रिपोर्ट ने खोला राज
एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी राहुल यादव अपनी पत्नी तमन्ना यादव (21) को संदिग्ध हालत में लसूड़िया क्षेत्र के विवेक मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहां उसने डॉक्टरों को गुमराह किया और केवल तबीयत बिगड़ने की बात कही। इलाज के दौरान तमन्ना की मौत हो गई।
पुलिस को शक तब हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें मौत का कारण ‘जहर’ (Poison) होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली और मायके पक्ष के बयान दर्ज किए, जिसमें प्रताड़ना की पुष्टि हुई।
11 महीने का खौफनाक सफर
* शादी: तमन्ना और राहुल की शादी 2 दिसंबर 2024 को हुई थी।
* विवाद: शादी के तुरंत बाद से ही राहुल और उसके परिवार ने दहेज को लेकर तमन्ना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
* घटना: रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर तमन्ना ने 15 नवंबर 2025 को जहर खा लिया।
जांच में पेंच: लसूड़िया से विजयनगर पहुंची फाइल
शुरुआत में मामला लसूड़िया थाने में दर्ज किया गया था, क्योंकि अस्पताल उसी क्षेत्र में था। लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि जहर खाने की घटना (घटनास्थल) विजयनगर थाना क्षेत्र की है। इसके बाद विजयनगर पुलिस ने केस अपने हाथ में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
🔥 खबर पर नजर: तीखा सवाल 🔥
माता की आराधना करने वाला ही बना महिला का दुश्मन?
समाज के लिए यह घटना एक गहरा तमाचा है। जो व्यक्ति मंदिर में बैठकर देवी की आराधना करता है, समाज जिसे “धर्म का मार्गदर्शक” मानता है, असल जिंदगी में वही घर की लक्ष्मी (पत्नी) के लिए काल बन गया।
राहुल यादव का यह कृत्य केवल एक अपराध नहीं, बल्कि धार्मिक पाखंड की पराकाष्ठा है। बाहर धर्म का चोला और घर के भीतर हैवानियत— यह दोहरा चरित्र नारी के प्रति अनादर और गिरते सामाजिक मूल्यों को उजागर करता है। क्या ऐसे ही सुरक्षित रहेंगी हमारी बेटियां?
खबर पर नजर – सच जो आप तक पहुंचे
#IndoreNews #CrimeNews #KPNNews #KhabarParNazar #IndorePolice #JusticeForTamanna #Vijayanagar #DowryCase

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें