रविवार, 18 जनवरी 2026 को मंदसौर में जैन पत्रकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परम पूज्य आचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज साहब के सानिध्य में आवश्यक मीटिंग।
रविवार, 18 जनवरी 2026 को मंदसौर में जैन पत्रकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज साहब की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।साथ ही 29 मार्च 2026 को उज्जैन में आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश जैन पत्रकार अवार्ड कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी, आवास कार्यकारिणी, और प्रचार एवं प्रसार कार्यकारिणी का गठन किया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी में श्री दीपक दुग्गड इंदौर और राहुल जी पगारिया नीमच, प्रकाश जी बारोड जावरा, अशोक जी पोखरना मनावर को नियुक्त किया गया। प्रचार प्रसार कार्य के लिए प्रवीण जैन दसई ,अभय जी चोपड़ा नागदा को नियुक्त किया गया।
29 मार्च को होने वाले अवार्ड समारोह को कीस प्रकार एतिहासिक बनाया जा सके उसी संदर्भ में प्रदेश की कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्षों से विचार विमर्श किया गया आचार्य श्री ने आगामी योजना को क्रियान्वित करने के लिए दिशा निर्देश दिए और निकट भविष्य में समाचार पत्र के प्रकाशन हेतु योजना बनाई गई। बैठक में प्रदेश संयोजक दीपक जी दुग्गड इंदौर, प्रकाश जी बारोड जावरा, राहुल जी जैन नीमच, मनोज जी जैन बडौद , प्रदीप जी बाफना बड़ावदा,महैन्द्र जी बंबोरिया बडौद,मनीष जी जैन जोबट, दिलीप जैन बखतगढ़, डॉ प्रकाश जी बारोड़ जावरा, सुनील जी बाफना,प्रकाश जी लोढ़ा टांडा, अशोक जी पोखरना मानवर आदि उपस्थित थे।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें