इंदौर: श्री सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर ट्रस्ट का ऐतिहासिक चातुर्मास, 31 मई को होगा चदावों का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर: श्री सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर ट्रस्ट का ऐतिहासिक चातुर्मास, 31 मई को होगा चदावों का आयोजन

इंदौर। इंदौर के त्रिस्तुतिक श्रीसंघ को इस वर्ष परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद्विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. एवं साधु-साध्वीजी भगवंतों का पावन चातुर्मास प्राप्त होने का सौभाग्य मिला है। इस मंगलकारी चातुर्मास के अंतर्गत पूज्य गच्छाधिपति श्री एवं साधु-साध्वीजी भगवंतों का मंगल प्रवेश आगामी 19 जुलाई 2026, रविवार को होगा।

इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने हेतु मंगल प्रवेश से संबंधित विभिन्न चदावे रखे गए हैं। इन चदावों की बोली (जाजम) आगामी 31 मई 2026, रविवार को सुबह 9:15 बजे से श्री राजेंद्र आराधना भवन, कुँवर मण्डली पर आयोजित की जाएगी।

पदाधिकारीगण:

इस कार्यक्रम के संचालन में ट्रस्ट के संरक्षक सोहनलाल पारेख एवं शशिकांत सकलेचा, निवृतमान अध्यक्ष नरेन्द्र बोहरा, अध्यक्ष धनराज संघवी, उपाध्यक्ष राजेंद्र रुनवाल, सचिव महेंद्र जैन बागवाला, सह सचिव तेजकुमार बमोरिया, कोषाध्यक्ष प्रभात जैन घंटाघर वाला तथा समस्त ट्रस्टीगण राजेंद्र पारेख, विरेन्द्रकुमार लुंकड, सुरेन्द्रकुमार सुराणा, विनोद संघवी, नीरज सुराणा, अनिल सकलेचा, दिनेश मेहता, प्रमोद वया, डॉ. गजेन्द्र पोरवाल, श्रीपाल सकलेचा, रवि रांका, मुकेशकुमार पोसीत्रा, सनोज जैन, ललित जैन धांदला वाला एवं मनोज जैन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा (दिनांक 31 मई 2026, रविवार):

सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक: नवकारसी

सुबह 9:15 बजे से: चदावे (बोली) प्रारंभ

सुबह 11:30 बजे से: उपस्थित महानुभावों के लिए भोजन

ट्रस्ट के सचिव महेंद्र जैन बागवाला ने समाज के सभी महानुभावों से आग्रह किया है कि वे उल्लासित भाव से समय की पाबंदी के साथ पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

कान की मशीन (hearing aid) से संबंधित किसी भी सहायता या जानकारी के लिए www.hearingcareaid.in पर क्लिक करें।

खबर पर नजर परिवार

शैलेंद्र श्रीमाल “खुशी श्रीमाल”

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें