![]()
स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने दिए आयोजन को भव्य बनाने के महत्वपूर्ण सुझाव, प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष भूमिका मिलने पर तीन महिला पत्रकारों का सम्मान
इंदौर। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) द्वारा आगामी 18 नवंबर को इंदौर में आयोजित होने जा रहे भव्य शपथ विधि ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस समारोह में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के उद्देश्य से आईजा के पदाधिकारियों ने स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ परामर्शदाता प्रवीण खारीवाल से विस्तृत चर्चा की।
आईजा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना के नेतृत्व में हुई इस बैठक में महासचिव उमेश जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने आगामी शपथ विधि ग्रहण समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, पत्रकारों की सहभागिता और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ परामर्शदाता प्रवीण खारीवाल ने आयोजन को और अधिक प्रभावी एवं भव्य बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने बेहतर प्रबंधन, सुव्यवस्थित कार्यक्रम संचालन, अतिथियों के सम्मान और पत्रकारों की सक्रिय सहभागिता सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उनके सुझावों की उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। सभी ने माना कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आगामी आयोजन को और बेहतर स्वरूप दिया जा सकता है।
बैठक के दौरान आईजा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में तीन महिला पत्रकारों को विशेष भूमिका एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गईं। संगठन में उनकी इस नई भूमिका के प्रतीकात्मक स्वरूप में तीनों महिला पत्रकारों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से संगठन में महिला पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व और योगदान को विशेष महत्व दिया गया।
बैठक में आईजा के महासचिव उमेश जैन सहित प्रमुख रूप से प्रदीप जैन, सोना जैन, रुचि जैन, अमित जैन, अजय पाटनी, मनीषा जैन, शैलेंद्र श्रीमाल, ओम जी पटोदी, संदीप जैन, रिंकेश जैन, सतीश चोपड़ा, स्वप्निल जैन, सुनील जैन सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने 18 नवंबर को होने वाले आईजा के शपथ विधि ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
दैनिक अभियान आज तक
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल | इंदौर
खबर पर नजर को देखते रहिए, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट जरूर करें।
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल — खबर पर नजर, www.kpnindia.in
संपर्क: 9300017007 / 9300041604 / 07313532111
कान की मशीन के लिए संपर्क करें: 9300017002, www.hearingcareaid.in
🔥 हमें हर जगह Follow/Subscribe करें — 🌐 kpnindia.in • ▶️ YouTube @KPNNEWSINDORE • 📸 Instagram @khabarparnazar • 📸 Instagram-2 @shailendrashrimal74 • 📘 Facebook @KHABARPRNAZAR • ✈️ Telegram t.me/kpnnewsindore • 🧵 Threads @khabarparnazar • 🐦 X @KPNNews74



