महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्नी जूही भार्गव संग फुटपाथ से खरीदे दीए — ‘लोकल फॉर वोकल’ की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्नी जूही भार्गव संग फुटपाथ से खरीदे दीए

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्नी जूही भार्गव संग फुटपाथ से खरीदे दीए — ‘लोकल फॉर वोकल’ की अपील

इंदौर। दीपावली की पूर्व संध्या पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव धर्मपत्नी जूही भार्गव के साथ राजवाड़ा पहुंचे और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे-छोटे व्यापारियों से दीपावली की खरीदारी की। महापौर दंपत्ति ने खुद मिट्टी के दीए छांटकर खरीदे — जूही भार्गव दीए चुनती हुई नजर आईं, जबकि महापौर ने दुकानदारों से हाल-चाल भी जाना।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इतने सुंदर दीए ही दीपावली की असली रोशनी करते हैं और इन्हीं से सबकी दीपावली रोशन होती है। महापौर ने बताया कि पिछले 16 साल से, जबसे उनकी शादी हुई है, वे दोनों हर बार दीपावली से एक दिन पहले इसी तरह स्थानीय बाज़ार से खरीदारी करते हैं।

महापौर ने शहरवासियों से भी अपील की कि त्योहारों पर लोकल फॉर वोकल का पालन करें और स्थानीय कारीगरों व छोटे व्यापारियों से ही खरीदारी करें, ताकि उनकी दीपावली भी रोशन हो सके। राजवाड़ा बाज़ार दीपावली की रौनक से गुलज़ार रहा और महापौर दंपत्ति को अपने बीच खरीदारी करता देख लोगों में खासा उत्साह दिखा।

देखिए पूरा video — खबर पर नजर पर।

📢 सूचना: आप अपनी खबर या अपने व्यापार का प्रमोशन करवाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें — 9300017002। आपकी हर समस्या का हल हम करेंगे। आपकी दी हुई खबर/जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और प्रॉपर व्यक्तियों तक आपकी खबर पहुंचाई जाएगी। प्रसारित करने के लिए अपनी समस्या और तकलीफ हमें मैसेज/WhatsApp पर भेज सकते हैं।

खबर पर नजर को देखते रहिए, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट जरूर करें।
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल — खबर पर नजर, www.kpnindia.in
संपर्क: 9300017007 / 9300041604 / 07313532111
कान की मशीन के लिए संपर्क करें: 9300017002, www.hearingcareaid.in

#khabarparnazar #shailendrashrimal #खबरपरनजर #शैलेंद्रश्रीमाल #Indore #इंदौर #PushyamitraBhargava #पुष्यमित्रभार्गव #Rajwada #राजवाड़ा #LocalForVocal #VocalForLocal #Diwali #दीपावली #IndoreNews #इंदौरसमाचार

KPN News
Author: KPN News

Leave a Comment

और पढ़ें