‘आवारापन 2’ फेम गायक श्री आर्यम का स्टेट प्रेस क्लब में सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘रूबरू’ में गुरुवार 5 नवंबर 2026 को ‘आवारापन 2’ फेम गायक श्री आर्यम का सम्मान किया गया। अभिनव कला सभागार, इंदौर में शाम 5 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में गायक आर्यम पत्रकारों और क्लब के पदाधिकारियों से रूबरू हुए।

यह आयोजन स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने गायक आर्यम को अंगवस्त्र (केसरिया स्कार्फ) पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें देवी अहिल्या बाई होल्कर का फ्रेम किया हुआ चित्र भी भेंट किया गया।

‘रूबरू’ सत्र में गायक आर्यम ने अपनी यात्रा के बारे में खुलकर बताया — उनकी शुरुआत इंदौर से हुई; बचपन से उन्होंने संगीत नहीं सीखा था, कॉलेज के एक मित्र के कहने पर वे Government Music College गए और वहीं से संगीत की शुरुआत हुई। किस तरह उन्हें फिल्म मिली और किस तरह उन्होंने प्रसिद्धि हासिल की — संघर्ष से सफलता तक की उनकी यह कहानी कार्यक्रम में मौजूद युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय रही। ‘आवारापन 2’ में उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ ‘तुम्हारे लिए’ duet गाया है।

स्टेट प्रेस क्लब का ‘रूबरू’ कार्यक्रम समय-समय पर कला, साहित्य, पत्रकारिता और समाज के जाने-माने व्यक्तित्वों को पत्रकारों और शहरवासियों से रूबरू कराता रहा है।

देखिए पूरा video — खबर पर नजर पर।

📢 सूचना: आप अपनी खबर या अपने व्यापार का प्रमोशन करवाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें — 9300017002। आपकी हर समस्या का हल हम करेंगे। आपकी दी हुई खबर/जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और प्रॉपर व्यक्तियों तक आपकी खबर पहुंचाई जाएगी। प्रसारित करने के लिए अपनी समस्या और तकलीफ हमें मैसेज/WhatsApp पर भेज सकते हैं।

खबर पर नजर को देखते रहिए, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट जरूर करें।
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल — खबर पर नजर, www.kpnindia.in
संपर्क: 9300017007 / 9300041604 / 07313532111
कान की मशीन के लिए संपर्क करें: 9300017002, www.hearingcareaid.in

#khabarparnazar #shailendrashrimal #खबरपरनजर #शैलेंद्रश्रीमाल #Indore #इंदौर #Aaryam #Awarapan2 #StatePressClub #Rubaru #IndoreNews

KPN News
Author: KPN News

Leave a Comment

और पढ़ें