शुगर कंट्रोल में लगी मेहनत से थक गए? जानें Diabetes Burnout के बारे में

शुगर कंट्रोल में लगी मेहनत से थक गए? जानें Diabetes Burnout के बारे में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश में डायबिटीज मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय तक अपनी जीवनशैली, खानपान और दवाओं का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार, ब्लड शुगर की नियमित जांच, सही आहार, व्यायाम और दवा सेवन के बावजूद कई मरीज मानसिक थकावट महसूस करते हैं। इसे डायबिटीक बर्नआउट कहा जाता है, जो मानसिक और शारीरिक तनाव का परिणाम है।

डायबिटीक बर्नआउट के कारण और संकेत

बार-बार ब्लड शुगर का स्तर जांचना कभी-कभी मरीजों में चिंता और दबाव पैदा करता है। एक-एक रीडिंग पर ध्यान देना, हर बार सही परिणाम न मिलने पर खुद को असफल समझना तनाव को बढ़ाता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, ग्लूकोज मॉनिटरिंग, डाइट, एक्सरसाइज और दवा प्रबंधन की लगातार जिम्मेदारी डायबिटिक डिस्ट्रेस को जन्म देती है।

डायबिटीज यूके के अनुसार, बर्नआउट के शुुरुआती लक्षणों में निराशा, ब्लड शुगर मापने से बचना, डाइट और एक्सरसाइज को अनदेखा करना, दवाओं से थकान, और बार-बार ऐसा महसूस होना शामिल हैं कि इतनी मेहनत के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा। कई मरीज सेल्फ केयर या डॉक्टर की अपॉइंटमेंट को टालने लगते हैं।

डायबिटीक बर्नआउट को कैसे मैनेज करें?

यूनिवर्सिटी ऑफ यूटाह की रिपोर्ट कहती है, डायबिटीज मैनेजमेंट को छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। एक साथ कई आदतों को बदलने के बजाय दवा समय पर लेना, खाना खाने के बाद थोड़ा टहलना या सोने का समय नियमित करना बेहतर होता है।

ब्लड शुगर को हर समय परफेक्ट बनाए रखने की कोशिश वे तनाव बढ़ाती है। इससे बचने के लिए यह जरूरी है कि एक-एक रीडिंग पर ज्यादा गंभीरता न दिखाएं क्योंकि परिणाम कई कारकों से प्रभावित हो सकते हैं।

परिवार से सहयोग लेना भी बहुत जरूरी है। बिना टोके, उनके प्रैक्टिकल सपोर्ट से डायबिटीज का प्रबंधन आसान हो जाता है। वे साथ मिलकर हेल्दी भोजन बना सकते हैं, चलने में मदद कर सकते हैं या डॉक्टर से मिलने जा सकते हैं।

नियमित व्यायाम और सोने-जागने की सही दिनचर्या बनाना भी मदद करता है। रोजाना हल्की वॉक से शुरुआत करें और धीरे-धीरे एक्सरसाइज बढ़ाएं। पसंदीदा व्यायाम चुनने से इसे जारी रखना आसान होता है।

अंत में, डॉक्टर से नियमित सलाह लेना जरूरी है। वे आपकी प्रगति देख कर रूटीन में बदलाव या ढील दे सकते हैं। डायबिटीक बर्नआउट मानसिक थकान और चिंता को दर्शाता है, इसलिए यदि ये लक्षण दिखें तो अपनी हेल्थ टीम से खुलकर बात करें। सही पहचान और मदद से डायबिटीज का बेहतर तरीके से प्रबंधन संभव है।

Source

KPN News
Author: KPN News

Leave a Comment

और पढ़ें