![]()
रतलाम। रतलाम के माणक चौक स्थित प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर में दीपोत्सव को लेकर नोटों से सजावट शुरू हो गई है। यह मंदिर आस्था का ऐसा केंद्र है, जहां श्रद्धालु करोड़ों रुपये के नोट और कीमती आभूषण सजावट के लिए मंदिर को सौंपते हैं। मंदिर की छत और दीवारें रंग-बिरंगी नोटों की मालाओं से सजाई जा रही हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
खास बात यह है कि यह कोई स्थायी दान नहीं होता। त्योहार के बाद टोकन और रजिस्टर के आधार पर पूरी संपत्ति श्रद्धालुओं को लौटा दी जाती है। मंदिर प्रबंधन प्रत्येक श्रद्धालु की राशि और आभूषणों का पूरा रिकॉर्ड रखता है और बदले में श्रद्धालु को टोकन दिया जाता है। दीपोत्सव के बाद इसी रिकॉर्ड के आधार पर राशि और आभूषण लौटा दिए जाते हैं, ताकि एक-एक नोट का हिसाब बना रहे।
श्रद्धालु इस धन को मां का आशीर्वाद मानकर अपने घर या प्रतिष्ठान की तिजोरी में रखते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यही कारण है कि हर साल दीपोत्सव पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
मंदिर के पंडित अश्विनी पुजारी ने बताया कि प्रदेश के अलावा चेन्नई, कोलकाता, मैसूर, पुणे, गोवा सहित देश के कई राज्यों से श्रद्धालु रतलाम पहुंचे हैं और मंदिर सजावट के लिए राशि जमा कराई है। मंगलवार शाम तक 2 हजार से अधिक श्रद्धालु राशि जमा करा चुके थे।
क्या आप भी मां लक्ष्मी के इस मंदिर के दर्शन करना चाहेंगे? Comment में लिखकर बताएं 👇
#khabarparnazar #shailendrashrimal #खबरपरनजर #शैलेंद्रश्रीमाल #Ratlam #रतलाम #Mahalakshmi #महालक्ष्मी #मंदिर #धनतेरस #दीपावली #Indore #इंदौर #viral #trending #viralvideo #reels
📢 सूचना: आप अपनी खबर या अपने व्यापार का प्रमोशन करवाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें — 9300017002। आपकी हर समस्या का हल हम करेंगे। आपकी दी हुई खबर/जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और प्रॉपर व्यक्तियों तक आपकी खबर पहुंचाई जाएगी। प्रसारित करने के लिए अपनी समस्या और तकलीफ हमें मैसेज/WhatsApp पर भेज सकते हैं।
खबर पर नजर को देखते रहिए, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट जरूर करें।
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल — खबर पर नजर, www.kpnindia.in
संपर्क: 9300017007 / 9300041604 / 07313532111
कान की मशीन के लिए संपर्क करें: 9300017002, www.hearingcareaid.in





