उज्जैन में सजेगा जैन पत्रकारों के सम्मान का ऐतिहासिक मंच: प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड के नेतृत्व में मार्च 2026 में होगा भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन में सजेगा जैन पत्रकारों के सम्मान का ऐतिहासिक मंच: प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड के नेतृत्व में मार्च 2026 में होगा भव्य आयोजन

 

आचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी के मार्गदर्शन में एकजुट होंगे पत्रकार, इंदौर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीमाल ने दी जानकारी

इंदौर (खबर पर नजर)। मध्य प्रदेश के जैन पत्रकारों के लिए एक गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। महाकाल की नगरी उज्जैन में मार्च 2026 में जैन पत्रकारों के लिए एक भव्य ‘अवार्ड सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मालवा महासंघ के पत्रकार प्रकोष्ठ के बैनर तले और आचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी म.सा. के दिव्य आशीष से संपन्न होगा।

दीपक दुग्गड के नेतृत्व में सुदृढ़ हो रहा संगठन

इस भव्य आयोजन की रूपरेखा के बारे में मध्य प्रदेश पत्रकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक दुग्गड जी ने बताया कि मध्य प्रदेश के इतिहास में यह प्रथम अवसर होगा जब जैन पत्रकारों को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया जाएगा। श्री दुग्गड ने कहा कि इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों पत्रकार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कार्य कर रहे उन पत्रकारों को प्रोत्साहित करना है जो अपनी कलम से शासन-प्रशासन तक जनहित के मुद्दे पहुंचा रहे हैं।

इंदौर जिला अध्यक्ष ने की पुष्टि

पत्रकार प्रकोष्ठ के इंदौर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड जी के अथक प्रयासों और आचार्य श्री के मार्गदर्शन में पत्रकार प्रकोष्ठ लगातार मजबूत हो रहा है। श्रीमाल ने बताया कि दीपक दुग्गड जी सभी पत्रकारों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, जो आने वाले समय में अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बनेगा।

किन पत्रकारों का होगा सम्मान?

जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीमाल ने बताया कि प्रदेश संयोजक की मंशा अनुरूप ऐसे पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने:

* अपनी कलम की धार से सामाजिक, धार्मिक और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो।

* शासकीय या अर्ध-शासकीय क्षेत्र में खबरों के माध्यम से प्रभाव छोड़ा हो।

* अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई हो या किसी संस्था द्वारा पूर्व में सम्मानित किए गए हों।

सभी पत्रकारों से जुड़ने का आह्वान

मालवा महासंघ के प्रदेश सचिव अशोक जैन और प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड ने प्रदेश के सभी जैन पत्रकारों से आह्वान किया है कि वे मार्च 2026 में उज्जैन में होने वाले इस महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। इंदौर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीमाल ने भी इंदौर जिले के सभी साथियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें