महाकाल की नगरी उज्जैन में गूंजा जैन पत्रकार परिषद का भव्य शंखनाद; पत्रकारिता और आध्यात्म का हुआ अद्भुत संगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर पर नजर शैलेंद्र श्रीमाल की कलम से

महाकाल की नगरी उज्जैन में गूंजा जैन पत्रकार परिषद का भव्य शंखनाद; पत्रकारिता और आध्यात्म का हुआ अद्भुत संगम

उज्जैन। धर्म, अध्यात्म और आस्था की पावन नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल की छत्रछाया में जैन पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित ‘सम्मान समारोह’ भव्य एवं प्रेरणादायक रूप में संपन्न हुआ। यह आयोजन पत्रकारिता जगत की एकता, सम्मान और मूल्यों का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

महावीर के उपदेशों की प्रासंगिकता

शंकराचार्य मठ में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज सा. का सानिध्य प्राप्त हुआ। आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महावीर के उपदेश आज के समय में अत्यंत लोकोपयोगी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जैन पत्रकारों को धार्मिक कार्यक्रमों की पत्रकारिता के साथ-साथ समाज में चल रही अन्य गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखनी चाहिए। महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाकर ही लोक और परलोक को सुधारा जा सकता है।

वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों का अभिनंदन किया गया। खबर पर नजर न्यूज़ चैनल के शैलेंद्र श्रीमाल को उनकी श्रेष्ठ रिपोर्टिंग एवं प्रसारण के लिए अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में शैलेंद्र श्रीमाल और रूपेश कटारिया अरविंद जैन सहित प्रदेश के अन्य कई वरिष्ठ जैन पत्रकारों का भी भावभीना अभिनंदन किया गया।

एकता और संकल्प का संदेश

कार्यक्रम में ‘दैनिक अभियान आज तक’ के संपादक चंद्रशेखर राजू वर्मा (सोनी) ने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे सरकार की अल्पसंख्यक योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। संयोजक दीपक दुग्गड़ और उनकी टीम के कुशल नेतृत्व की सभी ने सराहना की। आयोजन में झाबुआ से संदीप जैन, बाग टांडा से प्रकाश चंद जैन, इंदौर से रूपेश कटारिया, सुभाष जैन, प्रीतम जैन और नीमच से विमल जैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

अंत में संयोजक दीपक दुग्गड़ ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

प्रस्तुति: खबर पर नजर परिवार

सौजन्य: शैलेंद्र श्रीमाल “खुशी श्रीमाल”

कान की मशीन से संबंधित जानकारी के लिए क्लिक करें: www.hearingcareaid.in

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें