हंसी के ठहाकों से गुलजार हुई श्रीजी वाटिका: नाहर परिवार का भव्य विराट कवि सम्मेलन संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हंसी के ठहाकों से गुलजार हुई श्रीजी वाटिका: नाहर परिवार का भव्य विराट कवि सम्मेलन संपन्न

इन्दौर। शहर के फूटी कोठी रोड स्थित श्रीजी वाटिका में रविवार को नाहर परिवार संघ द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन’ में काव्य और हास्य की ऐसी गंगा बही कि श्रोता देर रात तक मंत्रमुग्ध रहे। वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए नाहर परिवार ने इस वर्ष भी एक गौरवमयी और सफल आयोजन किया।

महापौर ने की सराहना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इन्दौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने आयोजन की भव्यता और नाहर परिवार की एकजुटता की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति को सहेजने वाले ऐसे आयोजन शहर की जीवंतता को बनाए रखते हैं। कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि श्री भारत जी पारख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वरिष्ठों का हुआ सम्मान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नाहर परिवार संघ द्वारा समाज के वरिष्ठ जनों का आत्मीय सम्मान किया गया। स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया।

देर रात तक जमी काव्य महफिल शाम 5:30 बजे सहभोज और शाम 7:15 बजे महाआरती के पश्चात कवि सम्मेलन का आगाज हुआ। सूत्रधार श्री श्याम सुंदर पलोड ने अपनी चुटीली शैली में मंच का संचालन किया।

  • मुंबई से आए कवि हिमांशु बवंडर और झालावाड़ के राजेश लोटपोट ने अपने लतीफों से सबको जमकर गुदगुदाया और हंसाया।

  • मांडव के धीरज शर्मा, उज्जैन की कवियित्री निशा पंडित और कवि मौलिक पलोड ने ओज और श्रृंगार की रचनाओं से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

नाहर परिवार संघ के सदस्यों ने बताया कि वे कई वर्षों से इस आयोजन को सफलता पूर्वक करते आ रहे हैं और भविष्य में भी इस सांस्कृतिक विरासत को जारी रखेंगे।


खबर पर नजर परिवार शैलेंद्र श्रीमाल — खुशी श्रीमाल www.hearingcareaid.in

कान की मशीन के लिए क्लिक करें

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें