### *कलेक्टर ने तोड़ा तहसीलदारों का गठजोड़: सालों से जमे अधिकारियों का हुआ तबादला*
*इन्दौर।* प्रशासन में लंबे समय से जमे तहसीलदारों के वर्चस्व और उनके आपसी गठजोड़ को आखिरकार कलेक्टर शिवम वर्मा ने जड़ से उखाड़ फेंका है। अपनी प्रशासनिक सख्ती के लिए चर्चित कलेक्टर वर्मा पिछले कई दिनों से इस योजना पर काम कर रहे थे। उन्होंने न केवल तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, बल्कि एसडीएम के प्रभार में भी बड़ा फेरबदल कर प्रशासनिक मशीनरी में नई स्फूर्ति लाने की कवायद की है।
*प्रमुख बदलाव और नई नियुक्तियाँ:*
* *कनाड़िया:* एसडीएम ओम नारायण सिंह बड़कुल के स्थान पर संयुक्त कलेक्टर *दीपक चौहान* को कमान सौंपी गई है। बड़कुल को अब भू-अर्जन और लोक परिसंपत्ति शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
* *खुड़ैल:* नीरज खरे को हटाकर प्रभारी डिप्टी कलेक्टर *प्रियंका चौरसिया* को तैनात किया गया है।
* *जूनी इंदौर:* तहसीलदार *राकेश सस्तिया* के साथ अति. तहसीलदार कमलेश कुशवाहा और नायब तहसीलदार अशोक परमार मोर्चा संभालेंगे।
* *मल्हारगंज:* तहसीलदार *शेखर चौधरी*, अति. तहसीलदार लोकेश आहूजा और नायब तहसीलदार ओंकार मनाग्रे को नियुक्त किया गया है।
*शिकायत वाले अफसर ‘लूपलाइन’ में:*
जिन अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, उन्हें मुख्य धारा से हटाकर प्रोटोकॉल विभाग में भेज दिया गया है। इनमें राऊ से याचना दीक्षित, खुड़ैल से दयाराम निगम और मल्हारगंज से नागेंद्र त्रिपाठी जैसे नाम शामिल हैं।
*कलेक्टर का सख्त आदेश: “सुबह 10 बजे से संभालें कोर्ट”*
तबादलों के साथ ही कलेक्टर ने कार्यप्रणाली को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब सभी तहसीलदारों को सुबह *10 बजे* अनिवार्य रूप से ऑफिस पहुंचकर राजस्व न्यायालय का काम शुरू करना होगा। शाम *6 बजे* तक कोर्ट का काम नियमित चलेगा। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अब तहसीलदार बाबू के भरोसे नहीं रह सकेंगे, उन्हें *ई-पंचिंग* के जरिए खुद अपनी हाजिरी लगानी होगी।
*प्रस्तुति:*
शैलेंद्र श्रीमाल
*खुशी श्रीमाल*
(संवाददाता, KPN न्यूज)
*हस्तरेखा एवं कुंडली परामर्श:* ₹251/- (व्हाट्सएप: 9300041604)
*कान की मशीन के लिए क्लिक करें:* www.hearingcareaid.in
*खब़र पर नज़र परिवार*
#IndoreNews #CollectorShivamVerma #AdministrativeReform #KPNIndia #IndoreUpdate #TransferNews #KhabarParNazar #RevenueDepartment #IndorePolice #NewsUpdate










