सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश; बुलंदशहर लड़की से गैंगरेप, नहर में फेंका

सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश; बुलंदशहर लड़की से गैंगरेप, नहर में फेंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से गैंगरेप की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर उसे नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गैंगरेप और नहर में धक्का

7 अक्टूबर 2026 की सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि एक युवती नहर में डूब रही है। तुरंत मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने लड़की को पानी से बाहर निकाला और उसे मिशन शक्ति केंद्र भेजा। वहीं लड़की ने पुलिस को बताया कि शफीक और भूरा नामक दो युवकों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर देहात क्षेत्र की नहर के पास ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे नहर में धक्का दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार से दूर गुजरा बचपन

पीड़िता ने बताया कि बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर राजस्थान चली गईं। वह कई साल अपनी दादी के साथ रही, लेकिन दादी की मौत के बाद अपने चाचा के घर रहने लगी। करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मां ने उसे राजस्थान ले जाने की कोशिश की और उस पर बेचने का आरोप भी है। लड़की वहां से भागकर अपने रिश्तेदार ताई के साथ बुलंदशहर आ गई।

रिश्तेदार ताई चारा काटने का काम करती हैं, वहीं शफीक और उसकी पत्नी भी चारा लेने आते थे। इसी वजह से लड़की और शफीक के परिवार से परिचय था। आरोप है कि शफीक ने अपने साथी भूरा के साथ मिलकर लड़की को दिल्ली छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया।

बाइक पर सवार होकर शफीक और भूरा ने खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नहर के नजदीक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसे नहर में धक्का दे दिया और मौके से भाग गए। डायल 112 की टीम ने नहर में डूबती लड़की को समय रहते बचा लिया।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पड़ताल कर दोनों आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अपनी त्वरित कार्रवाई के लिए डायल 112 टीम के सदस्यों को नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र भी दिया गया है।

खुर्जा देहात थाना पुलिस की भूमिका भी इस कार्रवाई में अहम रही। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द न्यायालयीन सजा मिल सके। यह कांड न केवल बुलंदशहर में बल्कि पूरे राज्य में महिलाओं और नाबालिकाओं की सुरक्षा की चुनौती को दर्शाता है।

Source

KPN News
Author: KPN News

Leave a Comment

और पढ़ें