राजवाड़ा में दीवाली की भीड़, ट्रैफिक पुलिस ने वॉच टावर से दी समझाइश
इंदौर: दीवाली जैसे महापर्व पर राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों का तांता लगा है और सड़कों पर जगह-जगह भीड़ की स्थिति बन रही है।
भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। राजवाड़ा पर बने वॉच टावर से ट्रैफिक पुलिस लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को समझाइश दे रही है।
पुलिस की समझाइश के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं —
• खरीदारी करने आए लोग चलते रहें, एक जगह खड़े होकर भीड़ न लगाएं।
• अपने वाहन दुकानों के सामने खड़े न करें, उन्हें आगे बढ़ाते रहें, ताकि रास्ता साफ बना रहे।
• दुकानदार और स्ट्रीट वेंडर अपनी दुकानें निर्धारित सफेद पट्टी के पीछे ही रखें, आगे न बढ़ाएं, ताकि ग्राहक आसानी से दुकानों तक पहुँच सकें।
• सभी नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।
खबर पर नजर की भी अपील है — दीवाली की खरीदारी सावधानी और सहयोग के साथ करें, ताकि त्योहार सबके लिए सुखद बने।
📢 सूचना: आप अपनी खबर या अपने व्यापार का प्रमोशन करवाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें — 9300017002। आपकी हर समस्या का हल हम करेंगे। आपकी दी हुई खबर/जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और प्रॉपर व्यक्तियों तक आपकी खबर पहुंचाई जाएगी। प्रसारित करने के लिए अपनी समस्या और तकलीफ हमें मैसेज/WhatsApp पर भेज सकते हैं।
खबर पर नजर को देखते रहिए, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट जरूर करें।
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल — खबर पर नजर, www.kpnindia.in
संपर्क: 9300017007 / 9300041604 / 07313532111
कान की मशीन के लिए संपर्क करें: 9300017002, www.hearingcareaid.in
