शैलेंद्र श्रीमाल बने आईजा के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शैलेंद्र श्रीमाल बने आईजा के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी

शैलेंद्र श्रीमाल बने ‘ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ (आईजा) मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी

इंदौर/रतलाम: ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) मध्यप्रदेश इकाई में वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया की सहमति तथा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना के मार्गदर्शन में विधिवत रूप से की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, शैलेंद्र श्रीमाल का यह मनोनयन 04 नवम्बर 2026 से 31 दिसम्बर 2027 तक की अवधि के लिए स्वीकृत किया गया है।

आईजा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना एवम प्रदेश महासचिव उमेश जैन ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए आशा व्यक्त की कि श्रीमाल संगठन सेवा के पथ और आईजा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए जिनशासन की प्रभावना में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने संगठन के विजन और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

गौरतलब है कि शैलेंद्र श्रीमाल पूर्व में भी कई अन्य संस्थाओं में उच्च पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब आईजा में उन्हें यह नई जिम्मेदारी मिली है।

शैलेंद्र श्रीमाल ने इस नियुक्ति के लिए संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना जी और प्रदेश महासचिव श्री उमेश जैन जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

श्री शैलेंद्र श्रीमाल के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

📢 सूचना: आप अपनी खबर या अपने व्यापार का प्रमोशन करवाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें — 9300017002। आपकी हर समस्या का हल हम करेंगे। आपकी दी हुई खबर/जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और प्रॉपर व्यक्तियों तक आपकी खबर पहुंचाई जाएगी। प्रसारित करने के लिए अपनी समस्या और तकलीफ हमें मैसेज/WhatsApp पर भेज सकते हैं।

खबर पर नजर को देखते रहिए, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट जरूर करें।
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल — खबर पर नजर, www.kpnindia.in
संपर्क: 9300017007 / 9300041604 / 07313532111
कान की मशीन के लिए संपर्क करें: 9300017002, www.hearingcareaid.in

KPN News
Author: KPN News

Leave a Comment

और पढ़ें