![]()
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
धनतेरस का महापर्व इस बार शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। खबर पर नजर के ज्योतिष विशेष कार्यक्रम में पंडित राजेश शर्मा ने धनतेरस की तिथि, खरीदारी के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, शुभ चौघड़िया, राहुकाल की चेतावनी और खरीदारी की सही सूची की पूरी जानकारी दी है।
धनतेरस तिथि और नक्षत्र
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होकर 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस दिन शुभ नक्षत्र है — हस्त नक्षत्र।
खरीदारी के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त
पहला सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है अभिजित मुहूर्त (मध्याह्न) — दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक। वाहन, बहीखाते, स्वर्ण और भूमि की खरीदारी के लिए यह समय उत्तम है।
दूसरा और सबसे विशेष मुहूर्त है स्थिर वृषभ लग्न — महालक्ष्मी मुहूर्त — शाम 6 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक। सोना, चांदी, बर्तन, मूर्ति और गृह प्रवेश के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है। विशेष बात यह है कि स्थिर लग्न में की गई खरीदारी और लक्ष्मी पूजन से धन-वैभव, आरोग्य और समृद्धि घर में सदैव स्थिर (अचल) रहती है।
शुभ चौघड़िया (दिन व रात्रि)
चर: सुबह 06:37 AM – 07:59 AM
लाभ: सुबह 07:59 AM – 09:21 AM
अमृत: सुबह 10:30 AM – 10:43 AM
शुभ: दोपहर 12:05 PM – 01:27 PM
चर: शाम 04:11 PM – 05:33 PM
लाभ: रात 08:49 PM – 10:27 PM
राहुकाल — खरीदारी से बचें
सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस समय खरीदारी से बचना चाहिए।
धनतेरस पर क्या खरीदें? (शुभ खरीदारी)
सोना, चाँदी, पीतल, तांबा, साबुत धनिया, पीली कौड़ी, झाड़ू, खील-बताशे, औषधि, सजावटी सामान और गणेश जी व माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है।
इनसे बचें
काँच, लोहा, एल्युमिनियम, स्टील, प्लास्टिक, काले रंग के कपड़े, चीनी मिट्टी के बर्तन और तेल खरीदने से बचना चाहिए।
कुंडली संपर्क
आपको अपना भविष्य जानना है, अपनी कुंडली दिखाना है या अपना हाथ दिखाना है, तो हमसे संपर्क कर सकते हैं — खबर पर नजर पर।
आप सभी को धनतेरस एवं दीपावली महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
खबर पर नजर को देखते रहिए, लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और कमेंट जरूर करें।
पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल — खबर पर नजर, www.kpnindia.in
संपर्क: 9300017007 / 9300041604 / 07313532111
कान की मशीन के लिए संपर्क करें: 9300017002, www.hearingcareaid.in
#khabarparnazar #shailendrashrimal #खबरपरनजर #शैलेंद्रश्रीमाल #Dhanteras #धनतेरस #diwali #shubhmuhurat #indore
🔥 हमें हर जगह Follow/Subscribe करें — 🌐 kpnindia.in • ▶️ YouTube @KPNNEWSINDORE • 📸 Instagram @khabarparnazar • 📸 Instagram-2 @shailendrashrimal74 • 📘 Facebook @KHABARPRNAZAR • ✈️ Telegram t.me/kpnnewsindore • 🧵 Threads @khabarparnazar • 🐦 X @KPNShrimal







