ऐतिहासिक कीर्तिमान: इंदौर में 1,000 त्वचा दान पूर्ण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🏆 ऐतिहासिक कीर्तिमान: इंदौर में 1,000 त्वचा दान पूर्ण 🏆
आज इंदौर की पावन धरा ने सेवा का वह शिखर छुआ है, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। मुस्कान ग्रुप के अटूट संकल्प और चोइथराम अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के तकनीकी कौशल के संगम से हमने 1,000 त्वचा दान का पावन लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
🕯️ प्रथम से सहस्र (1,000) तक की महायात्रा
* प्रथम त्वचा दान: डॉ. सोहनलाल संघवी जी (प्राकृतिक चिकित्सक), जिन्होंने इस सेवा की अलख जगाई।
* 1,000वाँ त्वचा दान: श्रीमती गुणवंती जैन जी, जिनके माध्यम से आज यह ऐतिहासिक पड़ाव पूरा हुआ।
मैं स्वयं पहले दान से लेकर इस हज़ारवें दान तक हर प्रक्रिया का साक्षी रहा हूँ। यह सफर केवल आंकड़ों तक पहुँचने का नहीं था; हमने 100-100 किमी दूर जाकर, विषम परिस्थितियों में, यहाँ तक कि पार्थिव देह की विष्ठा (मल) साफ करके पूरी मर्यादा के साथ इस सेवा को अंजाम दिया है।
🛡️ मुस्कान के समर्पित सारथी और तकनीकी दल
इस यज्ञ की सफलता का श्रेय आदरणीय डॉ. शोभा चमनिया के मार्गदर्शन और मुस्कान ग्रुप के उन जांबाज साथियों को जाता है जो हर परिस्थिति में डटे रहे:
* मुस्कान ग्रुप की समर्पित टीम: हमारी बहन डॉ. रेणु जयसिंघानी, संदीप आर्य, जीतू बगानी, हेमंत छाबड़ा, हरपाल सितलानी, लक्की खत्री और राजेंद्र माखीजा एवं अंगदान को समर्पित मुस्कान की पूरी टीम आप सभी के निःस्वार्थ परिश्रम ने इस असंभव को संभव बनाया है।

* विशेष श्रद्धांजलि: स्वर्गीय अशोक ब्रदर, जिनकी सेवा सदैव हमारे लिए प्रेरणा रहेगी।
* तकनीकी टीम: राजन ब्रदर, जितेंद्र ब्रदर, महेंद्र ब्रदर, जयवंत निकम और विनायक ब्रदर।
🙏 सामूहिक कृतज्ञता
डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. अर्पित सेठिया, डॉ. सुनील चांदीवाल, श्री अनिल लखवानी, कर्मा सर, उमा झवर, अनिल जी गोरे, गोपाल जी, निवेदिता जी और एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद गंगोरिया एवं डॉ. संजय दीक्षित। अरविंद हॉस्पिटल और चोइथराम हॉस्पिटल के समस्त प्रशासन व सारथियों का विशेष आभार।
“हमने केवल त्वचा नहीं ली, हमने 1,000 परिवारों के सहयोग से मानवता की झुलसी हुई मुस्कान को पुनः जीवित किया है।”

जीतू बगानी
संदीपन आर्य

आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया
स्टेट आर्गन टिशु एन्ड ट्रांस्पलांट आर्गेनाइजेशन
इन्दौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन
मुस्कान ग्रुप परमार्थिक ट्रस्ट इंदौर

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें