केसरबाग रोड ब्रिज निर्माण को मिली हरी झंडी: इंदौर के लाखों लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केसरबाग रोड ब्रिज निर्माण को मिली हरी झंडी: इंदौर के लाखों लोगों को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति

इंदौर | खबर पर नजर (KPN News)

संवाददाता: शैलेंद्र श्रीमाल

इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक, केसरबाग रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज निर्माण की प्रतीक्षा अब समाप्त होने वाली है। काफी लंबे समय से अटके इस प्रोजेक्ट को अब निर्णायक गति मिल गई है और जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होता दिखाई देगा। रेलवे क्रॉसिंग के कारण यहाँ दिनभर लगने वाले भीषण जाम से जनता बेहद त्रस्त थी, जिसे देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से शासन के सामने रखा।

वर्तमान में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस प्रोजेक्ट में विशेष रुचि लेते हुए इसे प्राथमिकता पर रखा है। उनके साथ ही इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, विधायक क्रमांक 4 श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ और वार्ड 72 के पार्षद योगेश भाई के निरंतर प्रयासों और केंद्र व राज्य सरकार से की गई मांग के बाद अब काम को गति मिली है। गौरतलब है कि पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश मिंडा ने भी समय-समय पर इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई थी।

पार्षद योगेश भाई ने एक चर्चा के दौरान बताया कि ब्रिज का काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इस खबर से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। ‘सिंघम टाइम्स’ समाचार पत्र और अन्य माध्यमों से इस समस्या को लगातार उठाए जाने और भाजपा युवा नेता मनीष सोनी द्वारा पार्टी संगठन को उच्च स्तर पर अवगत कराए जाने का परिणाम अब सामने आ रहा है। इस ब्रिज के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि पश्चिमी इंदौर के विकास को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें