आनंद मेले का आयोजन उन बहनों के लिए है जो घर में रहकर अपना व्यवसाय चला रही है ।
उन सभी को एक प्लेटफार्म देने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है।
गुरुदेव प्रवीण ऋषि जी महाराज साहब के संयमी दिवस के उपलक्ष में यह आयोजन किया गया
करीब 60 स्टाल के माध्यम से अनेक बहने इस मेले में लाभान्वित हो रही है ,।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान सतीश जी जैन, डॉक्टर विजय जी छजलानी, श्रीमान विजय जी मेहता, महेश जी डाकोलिया, अतुलराजजी कोठारी, दीपक जी भटेवरा आप सभी ने इस कार्यक्रम को अत्यधिक सराहाऔर इसे लगातार करने के लिए प्रेरणा दी।
संस्थापक अध्यक्ष सुनीता जी छजलानी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सभी बहनों के लिए मंगल भावनाएं की।
अध्यक्ष शोभना जी कोठारी ने सभी के लिए यह मेला सफल हो और सभी के कार्यों में सहयोग मिले यही भावना से यहआयोजन किया गया है।
महामंत्री स्नेहा कटारिया ने कार्यक्रम का संचालन किया सचिव आभा तातेड़ और शेफाली झेलावत, शोभना कोठारी ने अतिथियों का स्वागत व आभार प्रदर्शित किया










