### *महापौर और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में तपस्वियों का हुआ भव्य अभिनंदन; रामकृष्ण बाग में हुआ गरिमामय आयोजन*
*इंदौर (प्रतिनिधि)।* धार रोड स्थित *रामकृष्ण बाग* में सोमवार को *ऑल इंडिया श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस (म.प्र. प्रांतीय शाखा)* के तत्वावधान में *अक्षय तृतीया तप अनुमोदना महोत्सव* का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति और तप की शक्ति से सराबोर रहा।
*कीमती गार्डन से निकला भव्य जुलूस*
महोत्सव का शुभारंभ सुबह *कीमती गार्डन* से हुआ, जहाँ से गाजे-बाजे और बैंड-बाजों के साथ एक विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ *रामकृष्ण बाग* पहुँचा। जुलूस में *इंदौर महापौर* एवं *महापौर प्रतिनिधि श्री भरत पारख* विशेष रूप से सम्मिलित हुए, जिनका आयोजक समिति द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
*साधु-साध्वी वृंद का सानिध्य और तपस्वियों का पारणा*
समारोह में *तपस्वी राज श्री धीरजमुनि जी म.सा., **राज संत श्री सौरभ मुनि जी म.सा.* एवं *ज्योतिर्मयी सुश्री रश्मि कुंवर जी म.सा.* का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। इसके साथ ही प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी, राष्ट्र संत श्री कमलमुनि जी ‘कमल’ और श्री सुकनमुनि जी म.सा. सहित अन्य संतों का आशीर्वाद मिला। पूज्य संतों के प्रवचन के पश्चात वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का *गन्ने के रस* से पारणा कराया गया और समाज द्वारा उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
*प्रमुख लाभार्थी एवं दानदाताओं का सम्मान*
इस भव्य आयोजन के मुख्य लाभार्थियों और दानदाताओं का विशेष बहुमान किया गया, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
* *मुख्य लाभार्थी:* बी.सी.एम. ग्रुप परिवार (स्व. श्री बादलचंद जुगराज जी मेहता परिवार)।
* *विशिष्ट सम्मान:* टी.सी. जैन (रिटायर्ड डीजीपी), राजीव जी चौधरी (रेलवे बोर्ड), अजय जी चौधरी (चेयरमैन IPS), रमेश जी भंडारी, सुरेश जी वैशंतहारा, श्रीमती चंदाकांता बाबुलाल जी रीतिशा।
* *पांडाल लाभार्थी:* डी.पी.के. ज्वेलर्स—कांतिलाल पन्नालाल जी कटारिया परिवार (रतलाम, उज्जैन, मंदसौर)।
* *सहयोगी परिवार:* स्व. श्री केसरीमल जी, नेमीचंद जी कोठारी, पारसमल जी आँचलिया, शैलेष जी बोकाड़िया परिवार, मनोज बापुलाल जी संचेती, श्रीमती रचना राजकुमार जी डड्ढा, स्व. श्री जेठमल जी मोदी, श्री पुखराज जी चोपड़ा, श्री संजय जी नाहर, श्री विरेंद्र जी भंडारी।
*धार्मिक तंबोला में 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ एवं अन्य पुरस्कार*
रात्रि सत्र में आयोजित *धार्मिक तंबोला* और भजन संध्या मुख्य आकर्षण रहे। इस दौरान प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखा गया और विजेताओं को *3 इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ (एक्टिवा)* और कई कीमती पुरस्कार प्रदान किए गए। इस सत्र के प्रस्तुतकर्ता महावीर मंडल कालानी नगर, नमन धारीवाल और अदिति कोठारी रहे।
*आयोजक एवं मार्गदर्शक मंडल*
कार्यक्रम को सफल बनाने में *सुनीता छजलानी (प्रांतीय अध्यक्ष), **सुविधि जवेरी (युवा शाखा अध्यक्ष), **शिखर बाफना (कोषाध्यक्ष), **संजय नाहर (भजन समिति प्रमुख), **जितेन्द्र चोपड़ा (संयोजक)* और *पीयूष जैन (प्रांतीय महामंत्री)* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मार्गदर्शक के रूप में रमेश जी भंडारी और श्री भरत पारख का विशेष सहयोग मिला।










