## *चिंटू चौकसे के हटने की चर्चाएं तेज, जीतू पटवारी ने बताया अफवाह*
*इंदौर।* राजनीतिक गलियारों में इन दिनों हलचल तेज है। खबर है कि राहुल गांधी के संगठन ‘सृजन’ के माध्यम से नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों में से आधे दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को पद से हटाया जा सकता है।
इस संभावित सूची में इंदौर शहर अध्यक्ष *चिंटू चौकसे* का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष *जीतू पटवारी* ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए अफवाह करार दिया है। पटवारी आज इस स्थिति को स्पष्ट कर सकते हैं कि वर्तमान में किसी भी अध्यक्ष को हटाने की कोई योजना नहीं है।
### *जीतू यादव की भाजपा में वापसी के संकेत*
दूसरी ओर, भाजपा से निष्कासित *जीतू यादव* के लिए राहें आसान होती दिख रही हैं। कांग्रेस के ‘वंदे मातरम्’ विवाद के बाद उन्हें कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। ज्ञात हो कि पार्षद से विवाद के चलते पार्टी के निर्णय से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। पुलिस मामले में नाम न होने के बावजूद वे फिलहाल पार्टी से बाहर हैं। अब भाजपा के भीतर उनके पक्ष में पैरवी शुरू हो गई है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उनकी घर वापसी हो सकती है।
*शैलेंद्र श्रीमाल “खुशी श्रीमाल”*
कान की मशीन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें: www.hearingcareaid.in









