हार्दिक पांड्या फिर चोटिल, ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से बाहर; सूर्यांश शेड्गे ने किया रिप्लेस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

New Delhi, Delhi

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। पांड्या नई चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें इंडिया-ए टीम में फिटनेस को ध्यान में रखते हुए शामिल किया गया था, लेकिन अब वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

बीसीसीआई ने इंडिया-ए टीम की घोषणा के समय बताया था कि पांड्या का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। अब रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें नई चोट लगी है, जिसके चलते सेलेक्टर्स ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया है।

सूर्यांश शेड्गे को मिली जगह

पांड्या की जगह सूर्यांश शेड्गे को इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। पुडुचेरी में होने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ यह सीरीज पांड्या के लिए काफी अहम थी। इसके जरिए उनकी फिटनेस का आकलन किया जाना था।

खास तौर पर वनडे क्रिकेट में पांड्या की गेंदबाजी क्षमता पर नजर थी। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेलनी है और टीम के लिए पांड्या का 10 ओवर गेंदबाजी करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए भी पांड्या की फिटनेस भारतीय टीम के लिए बड़ा मुद्दा है। वह पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेले हैं। ऐसे में वनडे टीम में वापसी से पहले उनके पास फिटनेस साबित करने के सीमित मौके हैं।

अनुकूल रॉय को भी मिला मौका

टीम में एक और बदलाव किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर ने अपना नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह नमन धीर को टीम में शामिल किया गया है।

नमन धीर को पहले इंडिया-ए टीम में चुना गया था। अब उनकी जगह झारखंड के स्पिनर अनुकूल रॉय को इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Comment

और पढ़ें