खबर पर नजर विशेष: इंदौर सराफा बाजार में बड़ा बदलाव! 🍲🚫

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

### खबर पर नजर विशेष: इंदौर सराफा बाजार में बड़ा बदलाव! 🍲🚫

**इंदौर, 26 नवंबर 2025:** देशभर में खाने के शौकीनों की फेवरेट स्पॉट इंदौर का सराफा बाजार अब पारंपरिक स्वाद पर फोकस करेगा। आज से केवल 80 चुनिंदा दुकानें ही चलेंगी, जो पुरानी परंपरा के व्यंजन सर्व करेंगी। चाइनीज फूड, मोमोज और अन्य फूड स्टॉल्स को पूरी तरह हटा दिया जाएगा।

नगर निगम इंदौर ने इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की है, ताकि बाजार की असली पहचान बरकरार रहे। ये कदम सराफा को उसके मूल स्वरूप में लाने के लिए उठाया गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इससे पारंपरिक स्ट्रीट फूड की चमक बढ़ेगी, लेकिन कुछ स्टॉल वालों को नुकसान का डर है।

शहरवासी क्या कहेंगे? क्या ये बदलाव सराफा को और पॉपुलर बनाएगा? खबर पर नजर की नजर बनी रहेगी।

**खबर पर नजर परिवार** – शैलेंद्र श्रीमाल
#SarafaBazaar #IndoreNews #TraditionalFood

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें