कंबोडिया से चल रहा था 1102 करोड़ का साइबर ठगी साम्राज्य, 32 राज्यों में फैला जाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर पुलिस का महाखुलासा: कंबोडिया से चल रहा था 1102 करोड़ का साइबर ठगी साम्राज्य, 32 राज्यों में फैला जाल
जोधपुर/गाजियाबाद: साइबर अपराध की दुनिया में जोधपुर पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस जाँच में सामने आया है कि कंबोडिया में बैठकर अपराधियों ने भारत के 32 राज्यों में अपना जाल फैला रखा था और करीब 1102 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी सिम कार्ड के जरिए हजारों लोगों को इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर चूना लगा रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह के पास से बरामद डेटा के अनुसार करीब 5378 सिम कार्ड सीधे कंबोडिया में सक्रिय पाए गए हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस बड़े स्कैम का संचालन कर रहे थे।
एक तरफ जहाँ अपराधी तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद से एक रूह कपाने वाली घरेलू हिंसा की खबर सामने आई है। यहाँ अंडा करी बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति की जीभ काट दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और घायल पति का अस्पताल में इलाज जारी है।
सकारात्मक खबरों की बात करें तो मनाली में चल रहे विंटर कार्निवल में एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। यहाँ 1100 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक नाटी नृत्य कर नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। वहीं, वेल्स के 82 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर हेरोल्ड ने भी अपनी हिम्मत से दुनिया को हैरान कर दिया है। गर्दन की हड्डी टूटने के बावजूद उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत कर खुद को पूरी तरह स्वस्थ कर लिया, जिसे डॉक्टर भी एक चमत्कार मान रहे हैं।
खबर पर नजर परिवार के लिए खुशी श्रीमाल की रिपोर्ट।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें