पड़दा नगर में भक्ति का सैलाब: आदिनाथ भगवान और नाकोड़ा भैरव पूजन के साथ पंचाह्निका महोत्सव का भव्य आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर पर नजर
पड़दा नगर में भक्ति का सैलाब: आदिनाथ भगवान और नाकोड़ा भैरव पूजन के साथ पंचाह्निका महोत्सव का भव्य आगाज
पड़दा (प्रतापगढ़) | विशेष संवाददाता: शैलेंद्र श्रीमाल
पड़दा ग्राम में आस्था और भक्ति का एक नया इतिहास रचा जा रहा है। 150 वर्ष प्राचीन आदिनाथ भगवान मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित पंचाह्निका महोत्सव के पहले दिन समूचा नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। महाराज श्री के पावन सानिध्य में मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच आदिनाथ भगवान और नाकोड़ा भेरुजी का विशेष पूजन-अर्चन किया गया।
लाभार्थी परिवारों ने निभाई मुख्य भूमिका
महोत्सव के प्रथम दिवस पर लाभार्थी परिवारों ने पूर्ण विधि-विधान से पूजन पाठ संपन्न किया। ग्राम के सरपंच सुभाष श्रीमाल एवं उनके परिवार द्वारा इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर धर्म लाभ लिए जा रहे हैं। आयोजन के दौरान रजनीश श्रीमाल, रमाकांत श्रीमाल, राजेश श्रीमाल, शैलेंद्र श्रीमाल, जवाहर श्रीमाल और लाला श्रीमाल सहित पूरे परिवार ने सविनय भक्ति भाव के साथ प्रभु चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महोत्सव का आनंद लिया।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों के बाद रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने पाण्डाल में मौजूद हर श्रद्धालु को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चली इस भजन संध्या में पूरा ग्राम ‘आदिनाथ दादा’ और ‘नाकोड़ा भैरव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
ग्रामवासियों में भारी उत्साह
इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पड़दा ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महाराज श्री के सानिध्य में चल रहे इस महोत्सव के सफल संचालन के लिए युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरपंच परिवार और श्री संघ के मार्गदर्शन में चल रहा यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबर पर नजर पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल
वेबसाइट: KPNindia.in

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें