शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर छः दिवसीय 25वां ध्वजारोहण महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट एवं श्रीसंघ

746द्वारकापुरीहवा बंगला मेनरोडइंदौर (म.प्र)सम्पर्क :94250-81604

द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पर कल

से प्रारम्भ होगा छः दिवसीय 25वां ध्वजारोहण महोत्सव

मुख्य आयोजन 8 मई को – प्रमुख संत एवं अतिथि आएंगे

इंदौर, 1 मई। द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 25वां ध्वजारोहण महोत्सव प.पू. वर्धमान तपोनिधि प्रियदर्शन विजय म.सा., प.पू. पंयास प्रवर योगरुचि विजय म.सा. एवं नंदीरूचि विजय म.सा. आदिठाणा की पावन निश्रा में 3 मई से प्रारम्भ होगा।

                मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय नाहर, उपाध्यक्ष सुशील कुकड़ा एवं सचिव चेतन भंडारी ने बताया कि छः दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ रविवार, 3 मई को सुबह 7.30 बजे गुरुदेव के भव्य मंगल प्रवेश सामैया और मंदिर प्रवेश एवं धर्मसभा के साथ होगा। सांसद शंकर लालवानी सहित अनेक विशिष्टजन इस जुलूस में शामिल होंगे। मंगल प्रवेश जुलूस सेठी गेट सुदामा नगर से प्रारम्भ होगा। मंदिर के ध्वजारोहण की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 8 मई तक विभिन्न कार्यक्रम एवं अनुष्ठान आयोजित होंगे। महोत्सव में वीरमणि युवामित्र मंडल, शीतलनाथ महिला मंडल, सामायिक मंडल, श्रीसंघ एवं ध्वजा महोत्सव के लाभार्थी परिवारों के सदस्य भी भागीदार बनेंगे।

               महोत्सव के कार्यक्रम – ट्रस्ट के अमृत मूणत, विनोद कोठारी एवं अजय लुणावत ने बताया कि 3 मई को मंगल प्रवेश जुलूस, 4 मई को सुबह गुरुदेव के सानिध्य में बड़ी स्नात्र महापूजा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती समता तरवेचा, चन्दन जैन एवं सुनीता जैन के निर्देशन में दोपहर 2.30 बजे वीररत्न आराधना धाम पर महाचौबीसी, 5 मई को गुरुदेव द्वारा प्रातः 7.30 बजे नवकार महामंत्र के 68 अक्षरों पर 68 तीर्थों की भावयात्रा का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन एवं 6 मई को सुबह पार्श्वनाथ भगवान के महापूजन तथा नवकारसी एवं रात्रि में प्रभुभक्ति, 7 मई को श्रीसिद्धाचल नवाण प्रभारी महापूजन की आराधना एवं रात्रि में प्रभु मणिभद्रवीर की संगीतमय महाआरती एवं भजन संध्या संगीतकार राज मोदी (उज्जैन) की प्रस्तुतियों के साथ होगी। महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 8 मई को गुरुदेव की पावन निश्रा में सुबह विधिकर्ता आशीष जैन (जावरा) के निर्देशन में स्नात्र पूजन के बाद ध्वजारोहण विधि प्रारंभ होगी। इस दौरान 70 वेदी पूजन ध्वजा वरघोडा और मंदिरजी के शिखर पर 25वां ध्वजारोहण होगा।

              ये होंगे लाभार्थी परिवार – ट्रस्ट के रीतेश सेखावत, सतीश जैन एवं दिनेश धींग ने बताया कि ध्वजा सथापना के पश्चात नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला पर स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी होगा। 3 मई के कार्यक्रमों का लाभ प्रकाशचंद्र, आशीष कुमार, अयांश पारख लेंगे। 5 मई के कार्यक्रमों का लाभ लुणावत परिवार मातमोर वाले तथा श्रीमती कैलाश बेन, प्रदीप-मनीषा, संजय-मनीषा, अजय-बबीता आदि लेंगे। 6 मई के कार्यक्रमों का लाभ संजय मनोज इशु नाहर परिवार लेंगे। 7 मई के कार्यक्रम का लाभ महेंद्र पुलकित डांगी परिवार लेगा। 8 मई को अधिष्ठायक देवरिया की ध्वजा के लाभार्थी संजय मनोज इशु नाहर परिवार एवं गुरुदेव की देवरिया के ध्वजारोहण का लाभ सुभाष शशि चतर परिवार ने लिया है जबकि ध्वजारोहण, नवकारसी एवं स्वामी वात्सल्य के मुख्य लाभार्थी अरुण-संध्या, अभिषेक-लवीना, अजय-अनीता पोरवाल परिवार होंगे।

               ये होंगे अतिथि – समिति के विनोद कोठारी, नितिन बावेल एवं यशवंत जैन ने बताया कि महोत्सव में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव मुख्य अतिथि, उद्योगपति जयसिंह-टीना जैन, दीपक जैन टीनू, भारत पारख, दिलीप सी जैन, विमल नाहर एवं राजेंद्र जैन विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम एवं मंच को आकर्षक और सुचारू स्वरुप प्रदान करने के लिए विशाल पितलिया, जितेन्द्र मुरार, प्रक्षाल छाजेड़ एवं वरघोडा तथा स्वामी वात्सल्य की जिम्मेदारी शुभम खाब्या, विकास जैन एवं पुलकित डांगी को सौंपी गई है। श्रीसंघ के वरिष्ठ श्रावक कांतिलाल लुणावत, अभय राखेचा एवं जवाहर लोढ़ा ने ध्वजारोहण महोत्सव में श्रीसंघ से अधिकाधिक संख्या में पधारने और महोत्सव की धर्मयात्रा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

               उल्लेखनीय है कि द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पर 24 वर्षों पूर्व प.पू. गच्छाधिपति आचार्य जयघोष सूरीश्वर म.सा. के सानिध्य एवं प.पू. आचार्य वीररत्न सूरीश्वर म.सा. की पावन निश्रा में ध्वजा की स्थापना की गई थी। अब मंदिर प्रांगण में इस वर्ष नवप्रतिष्ठित भगवान शंखेश्वर प्रभु, श्री नाकोडा भैरवजी, श्री भौमिया देव के साथ गुरुदेव आचार्य श्री वीररत्न सूरीश्वर म.सा. का गुरु मन्दिर भी प्रतिष्ठित हो चुका

 स्शतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर एवं मंदिर में विराजित शीतलनाथ की दिव्य प्रतिमा।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें