किसानों के लिए तीन खास सरकारी योजनाएं, खेती से लेकर पेंशन तक मिल सकता है फायदा; जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, दिल्ली

किसानों की आर्थिक जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) और प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY) प्रमुख हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए संस्थागत ऋण, आय सहायता और बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। हालांकि, केवल खसरा-खतौनी दिखाने से सीधे खाते में पैसा नहीं आता। योजना के नियमों के अनुसार पात्रता और सत्यापन जरूरी है।

किसान क्रेडिट कार्ड

KCC के जरिए किसान खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए बैंक से ऋण ले सकते हैं। पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को भी KCC के दायरे में शामिल किया गया है। 2025-26 में संशोधित ब्याज सहायता योजना के तहत ऋण सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख की गई है। हालांकि, 4 प्रतिशत प्रभावी ब्याज की सुविधा समय पर भुगतान और निर्धारित शर्तों के तहत मिलने वाली ब्याज सहायता से जुड़ी है।

PM-KISAN सम्मान निधि

PM-KISAN के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण और अन्य जरूरी विवरण पूरे करने होते हैं। e-KYC भी अनिवार्य है।

प्रधानम

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें