यूपी की बिटिया खुशी ने रचा इतिहास, ईरान की अइदा को हराकर ग्रैपलिंग में जीता गोल्ड मेडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की बेटी खुशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। जैतीपुर क्षेत्र के अगरौली नवादा मोड़ गांव की रहने वाली खुशी ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल ग्रैपलिंग सीरीज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

खुशी ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान की खिलाड़ी अइदा को मात दी। मुकाबले की शुरुआत से ही खुशी ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा।

मुकाबले के दौरान खुशी ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अइदा को ज्वाइंट लॉक में फंसा लिया। इसके बाद ईरानी खिलाड़ी ने मैट पर टैप करते हुए हार स्वीकार कर ली। इस तरह खुशी ने मुकाबला अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

परिवार में खुशी का माहौल

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेटी के स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही खुशी के परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

खुशी की इस जीत ने न केवल उनके परिवार बल्कि शाहजहांपुर और उत्तर प्रदेश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन किया है। छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना और स्वर्ण पदक जीतना उनके खेल करियर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ग्लोबल ग्रैपलिंग सीरीज में मिली इस सफलता के बाद खुशी की उपलब्धि की चर्चा उनके गांव से लेकर खेल प्रेमियों के बीच हो रही है। उनकी जीत ने युवा खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी है।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें