पर्दा में आदिनाथ भगवान का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर पर नजर

पर्दा में आदिनाथ भगवान का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पर्दा (मंदसौर)। ग्राम पर्दा में आयोजित पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन आज आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के उपलक्ष्य में गांव में भव्य रथ यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें संपूर्ण ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साधु-साध्वी मंडल के सानिध्य में निकली इस यात्रा का ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। जगह-जगह मनमोहक रंगोलियां बनाई गईं और पुष्प वर्षा के साथ संघ का अभिनंदन किया गया।

इस महोत्सव की मुख्य प्रेरणा सौम्यायशा श्री जी महाराज से प्राप्त हुई है, जिनके मार्गदर्शन में इस भव्य आयोजन को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मंदिर को पूर्णतः सफेद संगमरमर (मार्बल) से सुसज्जित किया गया है, जो अपनी भव्यता से भक्तों को आकर्षित कर रहा है। महोत्सव के दौरान आदिनाथ भगवान के साथ-साथ नाकोड़ा भैरव और देव भैरव की भी विधि-विधान से स्थापना की जा रही है।

रथ यात्रा के दौरान भगवान के साथ रथ में बैठने का विशेष लाभ सोनी परिवार ने 47,000 की बोली लगाकर प्राप्त किया। खास बात यह रही कि सोनी परिवार ने इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए संपूर्ण लाभ लिया। आयोजन में पर्दा के अलावा मंदसौर, नीमच और अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मनासा से आए महिला मंडल द्वारा 18अभिषेक  पूजन संपन्न कराया गया, वहीं शाम को आयोजित ‘भक्ति निशा’ में पूरा गांव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

ग्राम सरपंच सुभाष श्रीमाल ने इस प्रेरणा को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई और मंदिर के भव्य आयोजन में जुटे रहे। साधु-साध्वी जी महाराज ने मांगलिक सुनाकर श्रद्धालुओं को इस आयोजन के विस्तार के बारे में जानकारी दी। महोत्सव के अगले चरण में कल सुबह 9:00 बजे भगवान की मुख्य प्रतिष्ठा एवं मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम संपन्न होगा।

महोत्सव का सफल संचालन गच्छाधिपति  प.पू.आ. चंद्ररत्नसागरसूरीश्वरजी म.सा. और प.पू. सौम्ययशा श्री जी म.सा. के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। मंदिर निर्माण के शिल्पी हड़मत शंकर सिंह (सोमपुरा) हैं और विधिकार एवं संगीतकार अरुणजी जैन (रेवास देवड़ा) अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।

 

कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, पाटला पूजन

स्व. हेमलता बेन, अभयराजजी की स्मृति में

संजयजी स्व. श्रीमती पूनम बेन, वस्तुपालजी- संगीता बेन

पुत्र-पुत्रवधु राजेन्द्रजी-कांता बेन,

पौत्र-पौत्रवधु-शुभजी सिद्धिका, श्रेयांश, सम्यग्

पौत्री-रिद्धि, खुशी प्रपौत्र-धीर-समस्त

डुंगरवाल परिवार बारावरदा (राज.

) वाले

 

शैलेंद्र श्रीमाल (पत्रकार) वेबसाइट: KPNindia.in संवाददाता: इंदौर

 

 

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें