जेल रोड और राजवाड़ा में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा पर चला डंडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जेल रोड और राजवाड़ा में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा पर चला डंडा
इंदौर। शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों जेल रोड और राजवाड़ा में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने नो-पार्किंग जोन, मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे वाहनों और ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्ती दिखाई।
यशवंत रोड से तांगा स्टैंड तक कार्रवाई
कार्रवाई की शुरुआत शाम 6 बजे के बाद राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई। टीम ने यशवंत रोड से लेकर गोपाल मंदिर और तांगा स्टैंड मार्ग तक सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटाया। डेढ़ घंटे तक चली इस मशक्कत के बाद इलाके की मुख्य सड़कें पूरी तरह से खुली और साफ नजर आने लगीं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी वाहन सड़क के बीच खड़ा मिला, तो उसे तुरंत जब्त कर चालान काटा जाएगा।
ई-रिक्शा और सिटी बस चालकों को सख्त हिदायत
ट्रैफिक पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर ई-रिक्शा, सिटी बस और मैजिक चालकों को निर्देशित किया कि वे केवल निर्धारित स्टॉप पर ही वाहन रोकें। फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और ठेले वालों को भी सड़क सीमा के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
व्यापारियों ने की मुस्तैदी की सराहना www.hearingcareaid.in
बाजार को ट्रैफिक मुक्त और सुगम देखकर स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की। व्यापारियों का कहना है कि जेल रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में बेतरतीब पार्किंग के कारण अक्सर एम्बुलेंस और दमकल वाहनों को निकलने में बाधा आती है। उन्होंने मांग की है कि यह व्यवस्था साल भर बनी रहनी चाहिए ताकि व्यापारिक गतिविधियों में परेशानी न हो। पुलिस और नगर निगम अब शहर के अन्य प्रमुख बाजारों जैसे मारोठिया और क्लॉथ मार्केट में भी इसी तरह का अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं।
वेबसाइट: KPNindia.in
खबर पर नजर पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें