डॉ. विजय छजलानी ‘गुरुणी रमणीक चिकित्सा रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. विजय छजलानी ‘गुरुणी रमणीक चिकित्सा रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित

इंदौर | जैन साधना भवन श्रावक संघ तत्व के तत्वाधान में इंदौर नगर के पश्चिम क्षेत्र में आयोजित ‘संयम त्रिवेणी महोत्सव’ के अंतर्गत एक गरिमामय समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रमण संघीय युवाचार्य प्रवर पूज्य श्री महेंद्रऋषिजी म.सा., पूज्य श्री शीतल मुनिजी म.सा. एवं साध्वी रत्ना पू. श्री रमणीककुंवरजी म.सा. आदि ठाणा के पावन सानिध्य में ‘संयमी अनुमोदना महोत्सव’ आयोजित किया गया।

इस विशेष अवसर पर समाजसेवा, मानवसेवा एवं संत-सती की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले सुप्रसिद्ध डॉक्टर विजय छजलानी को समाज जनों की विशाल उपस्थिति में ‘गुरुणी मैया रमणीक चिकित्सा रत्न अवॉर्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ. छजलानी पिछले कई वर्षों से पूज्य साधु-साध्वी भगवंतों की सेवा के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लिए निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विशेष रूप से कोरोना काल में उनके द्वारा दी गई अतुलनीय सेवाओं के लिए भी उन्हें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी महासंघ के सभी पदाधिकारी, ट्रस्टीगण तथा इंदौर नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित थे। डॉ. छजलानी की इस उपलब्धि पर ‘जैनम् जयति शासनम्’ पाक्षिक पत्र परिवार और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रिपोर्ट: शैलेंद्र श्रीमाल

KPN News (खबर पर नजर) www.kpnindia.in

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें