घर के अंदर EV चार्जिंग बन सकती है ‘टाइम बम’! इन्दौर हादसे के बाद विशेषज्ञ बोले- भूलकर भी न करें ये गलतियाँ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इन्दौर | विशेष संवाददाता

सावधान: घर के अंदर EV चार्जिंग बन सकती है ‘टाइम बम’! इन्दौर हादसे के बाद विशेषज्ञ बोले- भूलकर भी न करें ये गलतियाँ

इन्दौर। बृजेश्वरी एनेक्स में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग के दौरान हुए ब्लास्ट और उसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। यह हादसा एक बड़ी चेतावनी है उन हजारों EV मालिकों के लिए जो अनजाने में अपने घर और परिवार की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, EV में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी बेहद संवेदनशील होती है। घर के अंदर, खास तौर पर बंद कमरे या बेसमेंट में गाड़ी खड़ी करके चार्ज करना, खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। यदि चार्जिंग के दौरान बैटरी ओवरहीट होती है, तो उसे वेंटिलेशन नहीं मिलता, जिससे ब्लास्ट की आशंका बढ़ जाती है।

भूलकर भी न करें ये गलतियाँ: विशेषज्ञ सलाह

अगर आप अपने घर के अंदर EV खड़ी करते हैं या चार्ज करते हैं, तो इन बातों का शक्ति से पालन करें:

  1. एक्सटेंशन कॉर्ड से तौबा: कभी भी साधारण बिजली के एक्सटेंशन कॉर्ड से EV चार्ज न करें। ये गाड़ी का भारी लोड नहीं सह सकते और तुरंत शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हमेशा कंपनी द्वारा दिए गए ओरिजिनल चार्जर और 15A के पावर सॉकेट का ही उपयोग करें।

  2. रात भर चार्जिंग है खतरनाक: कई लोग रात को गाड़ी चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। बैटरी फुल होने के बाद भी चार्जर लगे रहने से ‘ओवरचार्जिंग’ होती है, जो लिथियम-आयन बैटरी के फटने का सबसे बड़ा कारण है। चार्जिंग पूरी होते ही प्लग निकाल दें।

  3. ज्वलनशील पदार्थों से दूरी: जहाँ गाड़ी खड़ी हो या चार्ज हो रही हो, उसके आस-पास पेंट, पेट्रोल, गैस सिलेंडर, या कपड़े जैसी आग पकड़ने वाली चीजें बिल्कुल न रखें। इन्दौर हादसे में गैस सिलेंडरों ने ही आग को भयावह बनाया था।

  4. गीली जगह पर चार्जिंग: बारिश के मौसम में या गीले फर्श पर चार्जिंग करना सीधे तौर पर मौत को दावत देना है। चार्जिंग पॉइंट और प्लग हमेशा सूखे होने चाहिए।

प्रशासन की अपील: पुलिस और दमकल विभाग ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे EV चार्जिंग के लिए घरों के बाहर खुले और हवादार स्थान का चयन करें।


विशेष सूचना: खुशी टेक्नोलॉजी (Khushi Technologies)

सुरक्षा सर्वोपरि है, चाहे वह आपके घर की हो या आपकी सेहत की। यदि आप या आपके परिवार में कोई सुनने की समस्या से जूझ रहा है, तो लापरवाही न बरतें। खुशी टेक्नोलॉजी आपको प्रदान करता है विश्वस्तरीय कान की मशीनें (Hearing Aids) और विशेषज्ञ सलाह।

  • विजिट करें: www.hearingcareaid.in

  • आज ही संपर्क करें: सुरक्षा और स्वास्थ्य, दोनों में सही निर्णय लें।


खबर पर नजर परिवार के लिए, शैलेंद्र श्रीमाल, पत्रकार (संपादक: खबर पर नजर – KPN News) वेबसाइट: KPNindia.in सहयोग: खुशी श्रीमाल

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें