फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर शोभा जैन के नेतृत्व में ऐतिहासिक धरोवर बनी धर्म धरोवर
आओ करे दिल की बात महावीर के साथ प्रभु भक्ति में उमड़ा जन सैलाब
फेडरेशन द्वारा संयोजित ऐतिहासिक धरोहर राजबाड़ा परिसर हुआ महावीर मय
कुर्सियों के अभाव में जिसको जहां जगह मिली वहां बैठकर लिया प्रभु भक्ति का दिव्य आनन्द
महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन,महिलाओं का बैंड और 40 महिलाओं का मंगलाचरण, वंदे मातरम् गान बना आकर्षण का केंद्र
इन्दौर-
अ.भा.जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा संयोजित महावीर जन्म कल्याणक के पूर्व इन्दौर के हृदय स्थल ऐतिहासिक धरोहर राजबाड़ा पर भगवान महावीर की भक्ति ने भक्तों को सराबोर कर दिया।
पूरे कार्यक्रम का संयोजन महिलाओं द्वारा किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा जिनेश्वर जैन ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।
समारोह में फेडरेशन के संरक्षक श्री जय सिंह जैन,श्री दिलीप सी आशा जैन,संस्थापक अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय नाहर, समाज सेवी श्री कांति लाल बम,महासंघ के पदाधिकारी,समाज सेवी,अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, शहर के सैकड़ों दंपति सदस्यगण और फेडरेशन पदाधिकारी उपस्थित थे।
पहली बार जैन समाज की प्रमुख संस्था जो मानव सेवा ओर सामाजिक समरसता के कार्यों से देश की अग्रणी संस्था मानी जाती है ने इन्दौर की धरती पर इतिहास रच दिया ऐसा आयोजन पहली बार हुआ।
आयोजन में मुख्य भूमिका संगीता आशीष धारीवाल,बिंदिया राकेश मेहता, अनिता अभय बाफना,कविता नरेन्द्र भंडारी,अनिता अतुल जैन, वंदना सुनील मंडलेचा,सुनीता रितेश कटकानी,निधि अखिल चौधरी,श्वेता नितेश लूणावत,रीता पियूष मेहता आदि की रही।
समारोह के प्रारंभ मे दीप प्रज्वलन शीतल दीपक भटेवरा, अक्षिता आयुष जैन,शारदा विवेक जैन,सुनीता रीता कटकानी, रीता पियूष मेहता, निधि अखिल चौधरी,दीप्ति राकेश सिसोदिया,ममता दिलीप डोसी,आशना केतन जैन,प्रियंका नितिन जैन ने किया।
फेडरेशन के संरक्षक श्री जय सिंह जैन और श्री दिलीप सी जैन ने सभी को फेडरेशन की ओर से भगवान महावीर जन्म कल्याणक की बधाई प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर शोभा जैन को ऐतिहासिक प्रेरणादायी कार्यकाल की प्रशंसा की।
संस्थापक अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश कांता भटेवरा ओर श्री संजय सुनीता नाहर ने सभी को भगवान महावीर के संदेश अहिंसा अस्तेय ओर अपरिग्रह को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर शोभा जैन ने सभी से समाज में समन्वय,समरसता ओर एकता बनाए रखने की अपील कर संगठन की एकता पर जोर दिया।
महासंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री कैलाश नाहर,कांतिलाल बम,विमल नाहर,वीरेन्द्र छींगावत,संतोष मामा,शिखर बाफना,ललित छलानी,राजेश बूलिया ,शैलेन्द्र नाहर, विकास हुंडिया, कमलेश सामोता, पियूष मेहता,नवीन जैन,दीपक जैन टीनू, विनोद मेहता,विवेक जैन,स्वप्निल संचेती,निलेश बाफना,रवि बाफना, सोरभ जैन, सुविधि जवेरी, राकेश सेठ,राजकुमार पंजाबी ,सुभाष विनायक्या, नितेश लूणावत आदि उपस्थित थे।
मधुर गीत कार भाई देवेश जैन जिनके वर्षीतप चल रहा है उन्होंने इस भक्ति को अपने कंठ से सराबोर कर दिया।
प्रारंभ में महामंत्र नवकार, वंदे मातरम और अंत में राष्ट्रगान के साथ दिव्य भक्ति का समापन हुआ।
आभार कार्याध्यक्ष नरेंद्र कविता भंडारी ने व्यक्त किया।










